देश दुनिया

सरेआम BJP नेता और पत्नी पर बदमाशों ने चलाई गोली…जानें मामला

नालंदा: बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर आ रही है यहाँ भाजपा के मंडल महामंत्री सोनल सिंह एवं उनके पत्नी पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोलियां बरसा दी। एक गोली सोनल सिंह की छाती में लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन जख्मी भाजपा नेता को बिहारशरीफ चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। टना रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव की है। भाजपा नेता की पत्नी स्वेता सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली उनके पति सोनल सिंह को लगी, जबकि एक गोली उनकी हथेली को छूकर निकल गई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।वही एक ग्रामीण ने बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। तभी देखा कि सोनल सिंह और उनकी पत्नी गोली लगने से घायल थीं। यह देख सभी लोग घबरा गए तथा घटना की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को चिकित्सालय ले गई। पुलिस का कहना है कि जैसा कि खबर प्राप्त हुई है कि हवनपुरा गांव में बदमाशों ने भाजपा नेता एवं उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया है। दोनों को चोटिल अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button