छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

बिलासपुर-जांजगीर चांपा पिकनिक मनाने गए 5 लोग हसदेव में डूबे, 2 युवक और एक युवती की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। लापता लोगों में 2 बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं, जबकि बचाए गए लोगों में अकलतरा के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा शामिल हैं। बलौदा तहसीलदार ने इस घटना की पुष्टि की है।

वहीं सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर रवाना हो गए हैं। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।लापता लोगों की पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है।

दरअसल, 3 युवक और 2 युवतियां देवरी गांव पिकनिक स्पॉट आए थे। शाम करीब 6 बजे के आसपास पांचों लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान हल्का अंधेरा होने की वजह से युवक-युवतियों को गहराई का अंदाजा नहीं हो सका, वह ज्यादा गहराई की ओर चले गए।

इस दौरान युवक-युवती नदी की तेज बहाव में बहने और गहराई में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही डूबते देखा तुरंत छलांग लगाई और बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने सिर्फ एक युवती और एक युवक को ही बचा पाए, जबकि 2 युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए।

इस दौरान स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय लोगों ने पंतोरा चौकी पुलिस को फौरन सूचना दी। पुलिस के पहुंचते तक अंधेरा ज्यादा हो गया। गोताखोरों की टीम पानी में उतरी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस और SDRF की टीम लगातार तलाश कर रही है।

मामले में ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button