छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

जिसका अंदेशा था आखिर हुआ वहीं, बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा बंद,सस्ती टिकिट के बावजूद नहीं मिल रहे यात्री

छत्तीसगढ़ में फ्लाई बिग कंपनी की बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा अब बंद कर दी गई है. पहले यह फ्लाइट सप्ताह में छह दिन चलाई जाती थी बाद में फ्लाइट यात्रियों की कमी के कारण केवल तीन दिन चलाई जा रही थी, अब कंपनी ने मानसून के दौरान विजिबिलिटी यानी दृश्यता की कमी का हवाला देते हुए सेवा को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया है.

सस्ती टिकिट पर यात्री नही
वहीं टिकट खरीदने वाली साइट भी बंद है. फ्लाइट का किराया मात्र 1048 रुपए निर्धारित था, फिर भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही, जिससे कंपनी को यह निर्णय लेना पड़ा. कंपनी की वेबसाइट भी बंद कर दी गई है और अब टिकटों की बिक्री नहीं हो रही है. फ्लाइट के बंद होने से बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब भारी निराशा का सामना करना पड़ेगा.

दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी सेवा
सरगुजा में हवाई सेवाओं की शुरुआत दिसंबर 2024 में उड़ान योजना के तहत हुई थी. फ्लाई बिग ने अंबिकापुर से रायपुर और बिलासपुर के लिए उड़ानें शुरू की थीं. शुरुआत में हफ्ते में तीन दिन उड़ानें संचालित की जा रही थीं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर पांच दिन (रविवार और सोमवार को छोड़कर) कर दिया गया था.

19 दिसंबर को फ्लाई बिग एयरलाइन ने इस रूट पर 19-सीटर विमान की सेवा शुरू की थी, जिससे घंटों की रेल यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकती थी। शुरुआत में टिकट की कीमत 999 रुपये रखी गई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या घटने के कारण सेवा बंद कर दी गई है।

हालांकि, फ्लाई बिग एयरलाइन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि उच्च किराए और सीमित यात्रियों की संख्या के कारण यह सेवा टिकाऊ नहीं रही। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सेवा फिर से शुरू होगी, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button