छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर रेल हादसा : यात्रियों के परिजनो के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, चार मौतों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक रेल हादसा हो गया। यहां एक खड़ी मालगाड़ी को कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन रायगढ़ से आ रही थी। इसी दौरान खड़े मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं और घायलों को उपचार के लिए असपताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेल्वे ने जारी की हेल्प हेल्पलाइन नंबर
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हादसे के बाद कई लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते रेलवे ने तत्काल ये कदम उठाया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और सभी स्टेशन पर यात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बिलासपुर: 7777857335, 7869953330, जांजगीर, चांपा: 8085956528, कोरबा: 7869953330, रायगढ़: 9752485600, पेंड्रा रोड: 8294730162। इन हेल्पलाइन नंबरों पर हादसे से जुड़ी जानकारी, यात्रियों की स्थिति और ट्रेनों की आवाजाही से संबंधित अपडेट मिलेंगे।

कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर के यात्रियों की संख्या ज्यादा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में सबसे ज्यादा कोरबा, जांजगीर और बिलासपुर के यात्री सफर कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य को लेकर तेजी दिखाई जा रही है।
 ⁠
महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में सबसे ज्यादा नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिलाओं के लिए रिजर्व कोच में ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक अबतक 4 लोगों की मिली डेड बॉडी बदामद कर ली गई है। इसकी जानकारी बिलासपुर कलेक्टर ने दी है। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार -बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 16 बजे मेमू ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया। रेलवे ने घायलों के इलाज के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं और सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Related Articles

कई गाड़ियां प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।

वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं रेलवे ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक संभावना है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने X पर पोस्ट कर हादसे की जानकारी दी। तोखन साहू ने X पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर की दुखद घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है। इस हादसे में हुए जनहानि की सूचना से मन अत्यंत शोकाकुल है। मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। रेलवे प्रशासन और स्थानीय टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं मैं स्वयं घटना की जानकारी निरंतर ले रहा हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button