छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ में ट्रक से 51 लाख की शराब जब्त, आटा के नीचे छुपाकर कर रहे थे तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. आज नगरनार पुलिस ने 51 लाख की शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 890 पेटी अंग्रेजी शराब व ट्रक को जब्त किया गया है.बता दें कि नगरनार पुलिस को ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने ओड़िशा छत्तीसगढ़ नाका धनपुंजी में चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका और तलाशी ली. इस दौरान चावल आटा के नीचे रखे 890 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 26 हजार 400 रुपए आंकी गई है. नगरनार पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और शराब को जब्त कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button