छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में तीन साल का बच्चा HMPV पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन वर्षीय एक बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV ) की पुष्टि हुई है. राज्य में एचएमपीवी का यह पहला मामला है. अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कोरबा जिले में यह बच्चा 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. बच्चे का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर और कोरबा जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है.

जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया.

Related Articles

उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था. एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है. संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.

एचएमपीवी से संक्रमित पहला मामला मिलने के बाद बिलासपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कोरबा जिले के सीएमएचओ भी क्षेत्र में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं. डॉक्टर तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गिरा एक और विकेट, इस जिले के जिलाध्यक्ष ने कह दिया टाटा… बायं -बायं

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button