छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दुर्ग : शिवनाथ नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

दुर्ग में शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के पास मंगलवार को दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय दोनों नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान ही एक युवक गहरे में चला गया। उसे बचाने के फेर में दूसरा युवक भी डूब गया। उनके साथ गए दोस्तों ने मदद की पुकार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों की तलाश शुरू की।

दोनों छात्रों का शव बरामद
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों छात्रों का शव निकाला जा सका। मृतक में हर्षित सुपेला एवं सुनील साहू महासमुंद का निवासी था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों इंजीनियरिंग कालेज के छात्र थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया के मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब आठ युवक शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट आए थे। इस दौरान वे नहाने के लिए एनीकट में उतरे। बताया जाता है कि सुपेला शांति नगर निवासी हर्षित भारशंकर पिता सुनील कुमार भारशंकर (21) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

उसने बचाव के लिए पुकार लगाई। इसका दोस्त सुनील साहू उसे बचाने के लिए आगे गया परंतु वह भी असंतुलित हो गया और गहरे पानी में चला गया। सुनील पिता संतोष साहू महासमुंद श्रीराम कालोनी का निवासी था। बारिश की वजह से एनीकट में पानी लबालब है।

घटना के समय दोनों युवकों के दोस्तों ने आसपास मौजूद लोगों को पुकारा। एनीकट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button