छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में सुबह से खूब बिक रहे गन्ने, देवउठनी आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी मतलब आज देवउठनी का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन तुलसी माता का विवाह किया जाता है. इसके लिए गन्ने से घरों में मंडप बनाया जाता है. राजधानी में इस बार गन्ना 60 रुपए से लेकर 120 रुपए जोड़ी तक मिल रहा है.

यह एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित रहता है. पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. बताया जाता है कि एकादशी व्रत से विष्णु की विशेष कृपा और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. आज के दिन भगवान विष्णु चार महीने का शयन काल पूरा करने के बाद जागते हैं.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button