छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दक्षिण अफ्रीका के छात्र की रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राजधानी रायपुर में पढ़ाई के लिए आए दक्षिण अफ्रीका के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर की मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।

जानकारी के अनुसार, छात्र का बैग मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गया था, जिसमें उसकी मानसिक रोग की दवाइयां रखी हुई थीं। पिछले तीन दिनों से उसने अपने परिजनों के फोन कॉल्स भी रिसीव नहीं किए। बताया जा रहा है कि मुंबई में छात्र के मानसिक रोगी जैसी हरकतों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

इस पूरे मामले में साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने हस्तक्षेप किया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मदद से छात्र को 19 सितंबर को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना एंबेसी को दे दी गई है। वहीं, देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button