छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे. सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही. पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Chhattisgarh News । छत्तीसगढ़ में अब लड़कियां भी बेचने लगी गांजा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button