छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : कलुयगी बेटे ने बाप और बुआ की ले ली जान

Chhattisgarh : कवर्धा। जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है। पूरी घटना पिपरिया थाना के इंदौरी गाँव का है। इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी रामकुमार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी का अपने परिवार के साथ लम्बे वक़्त से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर गुस्साए रामकुमार ने अपने पिता और बुआ को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन और जाँच की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button