छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, जानें उनके राजनीतिक सफर की कहानी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। देशभर में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार अमित शाह का जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती दंपति, कुसुमबेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। शाह के दादा मानसा (गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी रियासत) के नगर सेठ यानी प्रमुख व्यापारी हुआ करते थे।

अमित शाह ने एक साधारण व्यापारी परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वे आज देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजरात के गृह मंत्री और पार्टी के महासचिव रह चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह गांधी नगर से सांसद चुने गए। 16 वर्ष की आयु तक वे अपने पैतृक गांव मानसा में रहे, जहाँ से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उनकी मां कट्टर गांधीवादी थीं और उन्होंने उन्हें खादी पहनने की प्रेरणा दी।

Related Articles

अमित शाह का सार्वजनिक जीवन 1980 में शुरू हुआ, जब वे 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी सक्रिय भूमिका निभाई। 1982 में वे एबीवीपी की गुजरात इकाई के संयुक्त सचिव बने और 1984 में भाजपा के लिए मतदान एजेंट के रूप में काम किया।

1987 में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा का दामन थामा और 1989 में अहमदाबाद इकाई के सचिव बने। राम जन्मभूमि आंदोलन और एकता यात्रा के दौरान उन्होंने संगठनात्मक भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव प्रबंधन में भी अहम जिम्मेदारी निभाई।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button