बस्तर संभाग

जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

नारायणपुर, 14 नवम्बर 2024// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशन में जिले के नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने आज धान खरीदी केन्द्र एड़का और गढ़बेंगाल निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र गढ़बेंगाल में किसान उमेश साहू ने 21 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान खरीदी केन्द्र में किसान योगेन्द्र यादव द्वारा 17 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। सीईओ श्री वासु जैन ने योगेन्द्र यादव से धान बेचने के बारे में चर्चा करते हुए उसके द्वारा धान बोये गये भूमि के संबंध में जानकारी ली।


अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने धान खरीदी केन्द्र बाकुलवाही और कुकड़ाझोर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों, ग्रामो की संख्या, खरीदी केन्द्र में उपलब्ध बारदाना, पेयजल की व्यवस्था, चबूतरा निर्माण की जानकारी ली और धान विक्रय हेतु कटाये गये टोकन आदि के बारे में पूछा और कहा कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। अपर कलेक्टर ने अपने समक्ष धान की गुणवत्ता और नमी को नापकर निरंतर धान का उठाव करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी एमडी अलाउद्दीन, सहकारिता विभाग के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button