सरगुजा संभागछत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : SDM – नायब तहसीलदार की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, लोगों में उबाल, सर्व आदिवासी समाज का कुसमी बंद का आह्वान

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी SDM – नायब तहसीलदार और अन्य लोगों पर 3 ग्रामीणों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस घटना के एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुसमी में गरमाया माहौल
कथित रूप से मारपीट से आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद कुसमी में माहौल गरमा गया है। सर्व आदिवासी समाज ने घटना की कड़ी निंदा की है। आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कुसमी बंद का आह्वान किया गया है।

कुसमी के शिव चौक पर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग मृतक के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा,वारिशों को शासकीय नौकरी तथा मारपीट करने वालों पर हत्या का अपराध दर्ज कर फांसी की सजा देने की है।

Related Articles
सर्व आदिवासी समाज उतरा सड़कों पर, कुसमी में आंदोलन

युवक का कॉलर पकड़ कर मारपीट का भी आरोप
बलरामपुर जिले में ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक का कॉलर पकड़ कर मारपीट करने का भी आरोप लगा था। इसके अलावा कुसमी क्षेत्र में गलत कार्यों का विरोध करने वाले लोगों को येन केन प्रकरण में फंसाने, शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने,जेल भिजवा देने जैसे गंभीर आरोपों से भी एसडीएम घिरे हुए थे।

जाने क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात करीबन 8 से 9 के बीच की है। एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। इस मारपीट में एक ग्रामीण की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह गेहूं के खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका माइनिंग व अन्य चीजों से कोई भी संबंध नहीं है। वह सिर्फ किसान है और खेती किसानी का काम करते हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Check Also
Close
Back to top button