छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

क्या भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी का जाति प्रमाण पत्र है अवैध ?… कांग्रेस ने जताई आपत्ति…

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर बवाल मचा हुआ है कांग्रेस ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है. निर्वाचन आयोग ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिए है.

बिलासपुर में कांग्रेस ने प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी. वहीं पूजा विधानी ने जाति पर उठाई गई आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा मैं उड़िया-तेलगु हूं. मेरा बिलासपुर में जन्म हुआ है, मेरी शिक्षा यहीं की है. मेरा जाति प्रमाण पत्र 1995 का बना हुआ है, उसमें एसडीएम का अनुमोदन भी है.

जानिए कौन है पूजा विधानी
54 साल की पूजा विधानी भाजपा नेता और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं। उनका असली नाम एल पदमजा है और वो तेलगु समाज से हैं। अशोक विधानी से इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद पूजा विधानी के रूप में उनकी पहचान बनी। वो 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। साल 1998 में पहली बार नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुईं।

जिसके बाद दो बार भाजपा महिला मोर्चा में दो बार प्रदेश महामंत्री रहीं। फिर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। उनके पति अशोक विधानी साल 2004 से लगातार नगर निगम में पार्षद रहे हैं। इस दौरान एमआईसी मेंबर रहे और दो बार नगर निगम में सभापति रहे। वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं।

पूजा विधानी (वर्तमान में ननि नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी की पत्नी हैं)

  1. सन 1996 भाजपा की सक्रिय सदस्यता।
  2. सन 1998 में नगर निगम बिलासपुर में पार्षद पद पर निर्वाचित ।
  3. जिला बिलासपुर में दो बार भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
  4. प्रदेश छ.ग. में दो बार भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पद पर नियुक्त ।
  5. प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा में नियुक्त रही।
  6. केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड यात्री सेवा समिति (PSC) की सदस्य रही।
  7. जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) में गैर सरकारी निदेशक पद पर रही।
  8. वर्तमान में प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा सदस्य।
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button