छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, दो क्रेन के आपस में टकराने से ठेका श्रमिक की मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक ठेका श्रमिक बसंत कुमार की मजदूर की मौत हो गई है , हादसा दो क्रेन के आपस में टकराने से हुआ। दुर्घटना स्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस 3 में यह दुर्घटना 10 बजे के लगभग हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी जिससे क्रेन क्रमांक 29 का स्टॉपर टूट गया। बताया जाता है कि यह इंस्टा पर करीब 150 किलो वजनी था। जो नीचे खड़े ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे पर जा गिरा। मौके पर ही बसंत की मौत हो गई। घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस हादसे से बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। वही भट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button