छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

CGNews: अबकी बार सीएम नहीं बना तो भविष्य में नहीं लड़ूंगा चुनाव, 75 पार दूर की कौड़ी – टीएस सिंहदेव…देखे पूरी खबर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, यदि इस बार मुख्यमंत्री नहीं बने तो वे आगे चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बन रही है। देखे पूरी खबर

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक दल के नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ कार्यकर्ता से फीडबैक ले रहे हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी टीएस सिंहदेव से खास बातचीत की हमारे संवाददाता संतोष कश्यप ने। श्री सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना रही है, साथ ही दो तिहाई से कम बहुमत आने पर उन्हें व्यक्तिगत निराशा होगी।

उन्होंने कहा कि, मैं विधायक के रूप में तो काम नहीं करना चाहूंगा, मंत्रिमंडल का ही हिस्सा बनना ठीक रहेगा। हालांकि उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि, यह तो आला कमान तय करेगा कि, इस टीम का कप्तान कौन होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, यदि इस बार सीएम नहीं बना तो भविष्य में चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं होगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button