🆅🅸🅳🅴🅾 Chhattisgarh : हसदेव अरण्य की रक्षा के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध, जो भी हो रहा है बहुत गलत, आदिवासी सीएम संज्ञान ले – टीएस बाबा….देखे पूरी खबर


पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव आज हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन के उद्देश्य से जंगलों को उजाड़ने के विरोध में संघर्ष कर रहे उस क्षेत्र के लोगो एवं ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे, टीएस सिंहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करना हमारे आदिवासी भाई बहनों का अधिकार है, मगर जिस तरीके से पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के आदिवासी सरपंचों और वरिष्ठजनों को गिरफ्तार किया है, उन्हें कपड़े तक पहनने का मौका नहीं दिया, यह पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। सरकार को उनकी बात तत्काल सुननी चाहिए और उनकी इच्छानुसार ही आगे का कोई कदम उठाना चाहिए।
देखे वीडियो
टीएस बाबा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी स्वयं सरगुजा संभाग के आदिवासी समुदाय से आते हैं – उनसे अपेक्षा है कि वो प्रदर्शनकारियों की बात सुनेंगे। जिस समुदाय से आगे आ कर उन्हें राज्य का नेतृत्व करने का मौका मिला है, कम से कम उनके हितों की रक्षा करें। हसदेव अरण्य और हमारे आदिवासी भाई-बहनों के जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध रहा हूं और आगे भी उनके कंधे से कंधा मिला कर लड़ता रहूंगा।
छत्तीसगढ़ में ‘भूपेश का भरोसा’ पुरी तरह से हो चुका है खत्म ?
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी : छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : सक्ती में वेदांता (VLCTPP) की बड़ी पहल: ‘आरोग्य परियोजना’ का हुआ आगाह
- खुशखबरी! अब रायपुर से रीवा जाना होगा आसान, 17 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल
- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा
- Balrampur: बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, पुलिस ने दो लोगों की किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम भी जब्त
- CG Budget Session: विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने अफसरों की मनमानी को लेकर लगाया आरोप








