Chhttisgarh : बिलासपुर में पेंट -पुट्टी फैक्ट्री तो खैरागढ़ के डामर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी आग


Chhttisgarh : खैरागढ़ मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर जालबांधा क्षेत्र के डामर पलांट के केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह 11 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ. जिसके बाद फैक्ट्री के एक कोने में भीषण आग लग गई, जो अभी तक और बढ़ते जा रहा है. वहीं आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम लगातार लगी हुई है, लेकिन आग पर काबू अभी तक नहीं पाया जा सका है.
दूसरी तरफ न्यायधानी तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। पेंट और पुट्टी बनाने वाली इस फैक्ट्री की पूरी इमारत आग की चपेट में है। मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है।
तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के मुताबिक, आग जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री में आग लगने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह फैक्ट्री पेंट और पुट्टी बनाने का कार्य करती थी। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री की पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। मौके पर दमकल की टीम तुरंत पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए और दमकल कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं।
वहीं, इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। दमकल टीम आग को फैलने से रोकने और आसपास की इमारतों को सुरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और आसपास के क्षेत्र को खाली कराने का काम कर रही है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कोई इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण सामने नहीं आया है।








