छत्तीसगढ़

कांकेर में 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर,सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों का मुठभेड़,2 जवान जख्मी

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही चार AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है।

25 लाख का इनामी कमांडर शंकर राव सहित 18 नक्सली मारे गए, 12 के शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button