छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दुर्ग- बाइक धोने के चक्कर में गंवा बैठे जान, आज दोनों युवकों का मिला शव

दुर्ग। तांदुला नदी पर बने आमटी स्टॉप डेम में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है. एसडीआरएफ की टीम ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला. दोनों युवक मोटरसाइकिल को धोने के लिए आमटी स्टॉप डेम पर गए थे, इस दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबे गए थे. मामला अंडा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को अंडा के रहने वाले मृतक पिता सतन ठाकुर (29 साल) और शिवम पिता विक्की सोनी (19 साल) अपने दोस्तों के साथ अंडा से कुछ दूर विनायकपुर के पास तांदुला नदी पर बने आमटी स्टॉप डैम गए थे. चुम्मन ने अपनी बाइक को धोने के लिए स्टॉप डैम पर चढ़ाकर शिवम के साथ धो रहा था. इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बाइक के साथ नदी के तेज बहाव में चले गए. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला. आसपास मौजूद लोगों ने अंडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया गया.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button