छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस देख रही है मुंगेरीलाल का हसीन सपना : अरुण साव

रायपुर। राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। अंतिम चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में हुंकार भरेंगे और जनता के बीच अपनी बात रखकर मतदाताओं को आकर्षित करेंगे। इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रही है। दक्षिण में बीजेपी की ही ऐतिहासिक जीत होगी।

आपको बता दें कि आज भाजपा के मंत्रियों समेत सभी स्टार प्रचारक दक्षिण के मैदान में धुआं धार चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। जिसके बाद आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर ​थम जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं। बता दें कि दक्षिण में उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होने को है। जिसके बाद इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने जहां पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को टिकट दिया है। अब देखना होगा कि दक्षिण की कमान किसके हाथ में होगी।

ख़बर को शेयर करें

Related Articles

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button