छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस पॉवर प्लांट बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, सात घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया. ऊंचाई से लिफ्ट के गिरने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल सात मजदूर घायल बताए जा रहे है

मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरी लिफ्ट को 75 फीट ऊपर जाना था, लेकिन 40 फीट जाने के बाद अचानक से नीचे गिर गई. दुर्घटना में घायल मजदूरों को उपचार के लिए फोर्टिंग हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही प्लांट में हंगामा मच गया है वहीं घटना स्थल पर पुलिस दल पहुँच कर जायजा ले रही है
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button