छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Bilaspur Crime News : ज्वेलरी दुकान से 15 लाख के जेवर से भरा बैग लेकर भाग निकले बाइक सवार लुटेरे

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। सरकंडा के अशोक नगर में ज्वेलरी दुकान संचालक के जेवर से भरा बैग लेकर बाइक सवार युवक भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही मोहल्ले के बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा में रहने वाले जवाहर सोनी की अशोक नगर सरकंडा में मां भवानी ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी के जेवरों की दुकान है। बुधवार की सुबह वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। वे जेवरों से भरे बैग को बाइक पर लटकाकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान वहां पर आए बाइक सवार युवक उनका बैग लेकर भाग निकले।

घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक ने शोर मचाया। तब तक लुटेरे वहां से गायब हो गए थे। दुकान संचालक ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। बैग में करीब 15 लाख के जेवर थे। लूट की इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जवानों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

कोरबा: कमीशन की राशि लेते हुए दो इंजीनियरों को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button