Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, डीजल छोड़कर वापस आ रहे कैंपर वाहन को किया आग के हवाले


दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, डीजल छोड़कर वापस आ रहे कैंपर वाहन को लगाई आग मिली जानकारी के अनुसार अरनपुर से जगरगुंडा के बीच पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण जारी है। इस काम में बड़ी संख्या में वाहन लगे हुए हैं। इन वाहनों के लिए डीजल छोड़ने के कैंपर गया हुआ था। वापसी के दौरान कामरगुड़ा के पास पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने वाहन को रोक लिया और आग लगा दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी सड़क पर आइईडी की चपेट में जवान आ गया था।
सुकमा में नक्सली कैंप ध्वस्त
इधर, सुकमा जिले में कोत्ता पल्ली व नागाराम के जंगलों में बुधवार रात को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने नक्सल कैंप ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने पांच-छह नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। एसडीपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर करीब 30 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे।
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गौवंशीय पशुओं पर बहस: दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता दूर, प्रति व्यक्ति उपलब्धता मात्र 194 ग्राम, चिराग परियोजना बंद होने पर सवाल
- अलसी बीज वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा विधानसभा में उठा, मंत्री ने जांच के दिए संकेत
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार पर बहस: बलौदाबाजार-भाटापारा से 74 प्रस्ताव, केवल 16 को मिली स्वीकृति, कांग्रेस विधायक ने लगाया राजनीतिक तंज, सत्तापक्ष ने किया हंगामा







