छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में हुए एनकाउंटर में ढेर हुआ DVC मेंबर आयतू उर्फ योगेश कोरसा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड नक्सली नेता आयतू उर्फ योगेश कोरसा को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। योगेश कोरसा नक्सल संगठन में संभाग स्तरीय नेता के रूप में सक्रिय था और उस पर पुलिस जवानों की हत्या, हत्या की साजिश, लूटपाट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज थीं। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक राइफल और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है

बता दें कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त गश्त तेज कर दी गई है। गरियाबंद के सीमावर्ती और जंगल क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बहरहाल एसपी ने इस कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button