छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को जेल में मनानी होगी दीपावली, 4 नवंबर तक बढ़ाई गई रिमांड

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को सुनवाई हुई, कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। दीपावली में देवेंद्र यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। बार-बार रिमाड की अवधि बढ़ने से इस बार उनकी दीपावली जेल में ही मनेगी।

दरअसल बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से जेल में बंद है। विधायक देवेंद्र यादव उनकी गिरफ्तारी को आज 66 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। विधायक देवेंद्र यादव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। पुलिस ने कोर्ट से देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई
देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने 4 नवंबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर हमने आपत्ति जताई। हमने कहा कि, गिरफ्तारी को आज की तारीख में पूरे 66 दिन हो चुके हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद भी पुलिस सिर्फ साक्ष्य गढ़ने का काम कर रही है। लंबी बहस के बाद सीजेएम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए देवेंद्र यादव की रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Loharidih case । लोहारीडीह घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है, बच्चों को बना रहे है हथियार – विजय शर्मा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button