छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर को आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के दिन भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी में जोर शोर से जुटी है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इस आयोजन के लिए अलग-अलग स्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं

भगवान की तरह माने जाते है बिरसा मुंडा
15 नवंबर को क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती है। वे भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में भारत के झारखंड में आदिवासियों की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक तथा राजनीतिक युग का सूत्रपात किया था। आज भी बिरसा मुंडा को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ उड़ीसा, और पश्चिम बंगाल में भगवान की तरह पूजा जाता है तथा महान देशभक्तों में उनकी की गिनती की जाती है। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के एक आदिवासी परिवार में सुगना और करमी के घर हुआ था।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

DURG : अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी के 3 लोग मुंबई से गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button