छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

रायपुर में होगा वनडे और T20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल…नोट कर ले डेट…

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में T 20 और वनडे इंटरनेशनल मैच का आयोजन होने वाला है। रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए BCCI ने वेन्यू फाइनल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर में एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा चुका है, जो न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेला गया था।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की प्रतियोगिता होनी है, जिसके लिए BCCI ने वेन्यू फाइनल कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं, इससे पहले वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दक्षिण आफ्रीका और भारत के बीच तीन वनडे और दो टी 20 मैचों की प्रतियोगिता होनी है। इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाना है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ही होना है।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक ही इंटरनेशनल मैच खेला गया है। जबकि आईपीएल, रोड सेफ्टी जैसी कई प्रतियोगिताओं का यहां सफल आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में वनडे और इंटरनेशनल मैच आयोजन किया जाना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button