खबरें फटाफटछत्तीसगढ़बस्तर संभाग

10 शहीद डीआरजी जवानों में 8 शहीद है दंतेवाड़ा के निवासी

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर नक्सली हमले में हुए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले में शहीद 10 डीआरजी के जवानों में दंतेवाड़ा जिले के निवासी 8 जवान शहीद हुए हैं जिससे पूरा दंतेवाड़ा गमगीन है, जबकि एक जवान सुकमा और एक बीजापुर का निवासी है। दंतेवाड़ा के शहीद 8 जवानों में 4 जवान तो एक ही गांव के रहने वाले हैं।

दोनों साथ-साथ भर्ती हुए और दोनों की शहादत भी एक ही दिन हो गयी। राजू राम करटम और जगदीश कोवासी दोनों कुआंकोंडा के बड़ेगुडरा के रहने वाले हैं। दोनों जवान 10 मार्च 2022 को भर्ती हुए थे। उसी तरह कटेकल्याण मारजूम भीमापारा के दुलगो मंडावी और कटेकल्याण के बड़े गादम के जोगा कवासी 6 मार्च 2023 को डीआरजी में भर्ती हुए थे। दोनों एक महीना 23 दिन ही नौकरी कर पाये की उनकी शहादत हो गयी।

नक्सल घटना के इस दुखद घड़ी में भूपेश बघेल की राजनीतिक बयानबाजी निंदनीय – रमन सिंह

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button