छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

Chhattisgarh : दो नाबालिग ने हॉस्टल में रहने वाली 6 वीं छात्रा को किया प्रेग्नेंट, तबीयत बिगड़ी तब चला पता, मचा हडकंप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ रही 12 वर्षीय छात्रा गर्भवती हो गई है। उसने दो साथी छात्रों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपी पिछले कुछ माह से छात्रा से रेप कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना कोरंधा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के कोरंधा थानाक्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में छात्रा कक्षा छठवीं में पढ़ती है। निजी स्कूल के संचालक का हॉस्टल भी है, जहां एक कमरे में लड़के एवं दूसरे में लड़कियां रहती हैं। पीड़ित आदिवासी छात्रा दीपावली की छुट्टी में घर गई थी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जड़ी-बूटी से उसका उपचार कराया था। छात्रा के स्वस्थ होने पर उसे फिर से हॉस्टल भेज दिया गया था।

तबीयत बिगड़ी तो प्रेग्नेंसी का पता चला
बताया गया है कि छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ी तो चिकित्सक से उसकी जांच कराई गई। चिकित्सक ने छात्रा की जांच के बाद उसे प्रेग्नेंट होना बताया। इससे परिजन सकते में आ गए। इसकी सूचना कोरंधा पुलिस को दी गई, पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्रेग्नेंसी की अवधि का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button