छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 तारिख को मतदान, को 23 को मतगणना

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव का ऐलान कर दिया है आयोग ने छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारिखो का एलान कर दिया है, रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाऐगी

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर हाल ही में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक के बाद कई नामों पर गहन विचार हुआ. जिनमें सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, नंदन जैन, सुभाष तिवारी के नामों पर चर्चा हुई. जिनमें तीन नाम फाइनल किए गए हैं. प्रत्याशियों को नामों के साथ ही जातिगत समीकरण, जीत हार को लेकर मंथन हुआ.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस भी तैयारी में है. कांग्रेस को इस सीट पर कभी जीत नहीं मिली लेकिन पार्टी इस सीट पर जीत की पूरी तैयारी कर रही है. इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है. इसमें 6 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल है.

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Surajpur Double Murder । हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर मचा बवाल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button