Chhattisgarh – मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फाइनल, अरुण साव को गृह और विजय शर्मा को उर्जा विभाग… कभी भी हो सकती है ऐलान

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।
प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव को गृह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।
साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को सीएम साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ की दिनभर की हर छोटी बड़ी खबरे ।। 29 दिसंबर 2023
- रायपुर की ड्रग पैडलर नाव्या मलिक ने रिमांड के दौरान उगले कई राज,जान के उड़ जाऐंगे होश….
- अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 2024 तक आए लोगों को भारत में रहने की इजाजत, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
- Chhattisgarh : घूस लेते पटवारी संघ का अध्यक्ष को ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
- सुबह से लेकर दोपहर तक की छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, जाने फटाफट और रहे अप टू डेट ।। 3 सितंबर ।। 2025
- केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शामिल जवानों का किया सम्मान: कहा- जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में होगा दर्ज, CM साय और गृह मंत्री शर्मा भी रहे मौजूद