छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के कारोबारी के बेटे ने दी थी इंडियन एयरलाइंस उड़ाने की धमकी, पुलिस गिरफ्त में नाबालिग

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी । बम की धमकी के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई , जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुआ बताया कि, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का एक नाबालिग लड़का, जो एक कारोबारी का पुत्र है। सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आरोपी पाया गया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दे कि फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसकी कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए पूरा मामला
एयर इंडिया के विमान ने देर रात 2 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही समय बीता था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़ा है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Surajpur Double Murder । हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर मचा बवाल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button