छत्तीसगढ़

अगले साल नहीं बढ़ेगी बिजली की दर, CSPDCL ने विद्युत नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के पास भेजा है। इस प्रस्ताव में उन्होंने अगले साल बिजली दरों में बढ़ोतरी ना करने की बात कही है। CSPDCL के मुताबिक इस साल उसे बिजली आपूर्ति के लिए 19 हज़ार 3 सौ 44 करोड़ रुपए के राजस्व की ज़रूरत होगी, जबकि उसे मौजूदा विद्युत दर से क़रीब 15 हज़ार 5 सौ 81 करोड़ रुपए राजस्व मिलने का अनुमान है।

यानि इस साल CSPDCL को क़रीब 3763 करोड़ रुपए के राजस्व का शुद्ध लाभ होने वाला है। हालांकि पिछले सालों के लगभग 6134 करोड़ रुपए के नुकसान को समाहित करने के बाद बिजली विकरण कंपनी 2371 करोड़ रुपए के घाटे में रहेगी। लेकिन इन सबके बावजूद चुनावी वर्ष होने के कारण बिजली कंपनी ने नियामक आयोग को दिए प्रस्ताव में किसी भी प्रकार के बिजली दरों में बढ़ोतरी की आवश्यकता नही बताई है।

🅷🅴🅰🅳🅻🅸🅽🅴 छत्तीसगढ़ के दिनभर के बड़का समाचार ।। 19 दिसम्बर 2022

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button