छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : न्याय यात्रा में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने क्यों बना ली दूरी…क्यों फाड़े गए पोस्टर ?

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है आज यह यात्रा रायपुर जिले में प्रवेश कर गई है । कांग्रेस की न्याय यात्रा में कांग्रेसी के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे है इसी क्रम में रविवार पोस्टर फाड़ने का वीडियो का सामने आया है। जहां खरतोरा के पास लगाए गए स्वागत पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। पहले वीडियो में पोस्टर में लगी पूर्व विधायक शकुंतला साहू की तस्वीर को छिपाया जा रहा है। वहीं दुसरी तस्वीर में पोस्टर को फाड़ते हुए वीडियो सामने आया है।
देखे वीडियों

भूपेश बघेल हुए थे शामिल
कल कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे। लेकिन पूर्व विधायक शकुंतला साहू नही पहुंची थी। एक तरफ जहां न्याय यात्रा में प्रदेश भर के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। वहीं कसडोल क्षेत्र से पूर्व विधायक शकुंतला साहू की यात्रा से दूरी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button