छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CGElection – सरायपाली से कांग्रेस MLA किस्मत लाल नंद ने थामा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का हाथ

रायपुर। कांग्रेस से टिकट कटने पर जोगी कांग्रेस में शामिल होकर जेसीसीजे की टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की मानो बाढ़ सी आ गई है। अब एक और कांग्रेस विधायक ने जेसीसीजे का दामन थाम लिया है। सरायपाली से विधायक किस्मत लाल नन्द ने अमित और रेणु जोगी की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश किया है। माना जा रहा है कि जोगी कांग्रेस श्री नंद को सरायपाली से चुनाव मैदान में उतार सकती है। उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने से नाराज किस्मत लाल नन्द ने आज जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया है। इसी क्रम में गुरुवार को बलरामपुर में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रभा बेला मरकाम ने कांग्रेस का दामन छोड़ जोगी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रभा बेला मरकाम सामरी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही थी, जिन्हें अब जनता जोगी कांग्रेस ने सामरी से अपना उमीदवार बनाया है। वहीं मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैस ने भी जोगी कांग्रेस का दामन थामकर चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button