छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

ओणम पर्व आज : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा है कि ओणम दक्षिण भारत के जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button