छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

23 को मोदी की सक्ती, धमतरी और 24 को सरगुजा में सभा, 22 को कांकेर में गरजेंगे शाह, प्रियंका और योगी भी करेंगे सभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव के पहले चरण में बस्तर की सीट पर मतदान जारी है । छत्तीसगढ़ में तीन चरणों पे मतदान होगा है ऐसे में अब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में लगा दी। भाजपा ने लगातार राष्ट्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं तय की है। 21 से 24 अप्रैल तक लगातार समाएं होंगी।

21 को योगी-प्रियंका की सभाएं
राजनांदगांव की सीट हाई प्रोफाइल होने के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यहां पर ताकत झोंकी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की खैरागढ़ में समा हो चुकी है। अब 21 अप्रैल को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा तय की गई है। यह सभा राजनांदगांव में होगी। इसी दिन डोंगरगांव में प्रियंका गांधी की भी सभा होगी। उनकी एक सभा बालोद में भी होगी। योगी आदित्यनाथ की राजनांदगांव के अलावा बेलतरा और कोरबा में भी सभा होगी।

23 को दो और 24 को मोदी की एक सभा
पीएम नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से 23 और 24 अप्रैल को लगातार दो दिनों तक छत्तीसगढ़ आना होगा। इस दौरे में उनकी एक सभा दूसरे चरण के लिए महासमुंद लोकसभा के धमतरी में दोपहर को तीन बजे होगी। तीसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव में जांजगीर चांपा में भी पीएम मोदी की इसी दिन सभा सक्ती में दोपहर एक बजे होगी। दूसरे दिन सुबह को 9 बजे सरगुजा में प्रधानमंत्री की सभा होगी।

22 अप्रैल नड्डा की सभाएं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पहला दौरा 22 अप्रैल को होने वाला है। उनके इस दौरे में एक साथ तीन सभाओं की रणनीति बनी है। पहली सभा बिलासपुर के लोरमी में होगी। इसके बाद दूसरी सभा दुर्ग लोकसभा के मिलाई और तीसरी रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में होगी। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को रायपुर में प्रदेश संगठन की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक भी लेंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह की कांकेर में एक बजे सभा होगी। इस सभा के बाद श्री शाह महाराष्ट्र जाएंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button