छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

ऑफर देने वाले चिंतामणि महाराज को बीजेपी से भी नहीं मिली टिकट

रायपुर। कांग्रेस पार्टी से नाराज चिंतामणि महाराज ने ऑफर के तहत बीजेपी से टिकट मांगी थी. लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दी है. आज जारी किए चौथी लिस्ट में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, और कसडोल से धनीराम धीवर व दीपेश साहू को बेमेतरा से टिकट दी गई है।

टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ने जताई थी इच्छा

बीते दिनों चिंतामणि महाराज ने कहा था कि अगर उन्हें अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट मिले, तो वे बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं. महाराज ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने को तैयार है.

बता दें कि अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव विधायक हैं. उन्हें इस सीट से फिर उम्मीदवार बनाया गया है. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. सामरी और अंबिकापुर उन 70 सीटों में से हैं, जिन पर दूसरे चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button