छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में का का नहीं खा…खा की सरकार – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज तीन दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को का का नहीं खा…खा…कहा। उन्होंने कहा जनता के रुपयों को मुख्यमंत्री खा रहे। कका होते तो प्रदेश के लोगों का हित करते। धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाएंगे।


विदित हो कि, भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिन दिवसीय दौरे पर आज बस्तर पहुंचे हैं। जगदलपुर टाउन क्लब में आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 6.30 भाजपा कार्यालय जाएंगे, जहां वे बस्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इस बैठक में चुनावी रणनीति बनेगी। केंद्र सरकार के कामों को बताया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जोश भरेंगे।

देखिए वीडियो

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button