छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता की मौत

बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में बीजेपी के एक नेता की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी रोड पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता विजय सिंह की कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था ​कि मौके पर ही बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें मृतक विजय सिंह रेलवे क्षेत्र के बीजेपी नेता है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button