छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी हो रही करोड़ो के अफ़ीम की खेती, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में अफीम के खेत मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग-बलरामपुर जिले के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि, यहां एक किसान के एकड़ खेत में अफीम की खेती हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के आमाघाट में एक किसान के खेत में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली है। इस जानकारी के सामने आते ही पूरे जिले के प्रशासनिक जगत में हड़कंप मच गया है। यहां किसान ने एक एकड़ में लगाई है अफीम की खेती। जानकारी मिलते ही मौके के लिए एसएसपी सहित जिला प्रशासन की टीम रवाना हो गई है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। आमाघाट ग्राम के ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के आउटर में मांझी परिवार के दामाद के द्वारा अफीम की खेती की जा रही है।

इस जानकारी के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक एकड़ जमीन पर अफीम की खेती मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रायगढ़ पुलिस को दी। इधर, पुलिस को जब अफीम की खेती की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर हैं और जांच की जा रही है।

पुलिस मांझी परिवार से अफीम की खेती के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर मांझी परिवार कब से अफीम की खेती कर रहा था और अब तक किसकों-किसकों अफीम की सप्लाई किया था।

बताया जा रहा है कि अफीम की खेती जिस जगह पर की जा रही थी, वह इलाका काफी आउटर में हैं, जिसकी वजह से अभी तक के ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button