छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG मलकीत की हत्या के विरोध बंद रहा भिलाई में मार्केट, थाने में धरना जारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स का मिला समर्थन

दुर्ग/भिलाई।  छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में सिख समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आहवान पर सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक भिलाई मार्केट बंद रहा। बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है। शहर में कई जगह मार्केट बंद हैं।

पीड़ित परिवार अभी भी थाने के सामने धरने पर बैठा है। जहां लोगों के साथ भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी धरने पर बैठे हुए हैं। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई है।

 बता दें कि खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में शुक्रवार रात मलकीत सिंह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देख रहा था। इसी दौरान पास बैठे लोग उससे गाली गलौज करने लगे। मलकीत के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सूचना मिलने के बाद मलकीत के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे भिलाई के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर रायपुर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button