छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने बनाई हमर राज पार्टी, 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीएसपी से गठबंधन की बात

रायपुर/कांकेर। दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नया राजनीतिक दल हमर राज बनाने का ऐलान किया है। नए दल की जानकारी देते हुए अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतज़ार है।

पार्टी का नाम हमर राज पार्टी होगा। नेताम ने बताया कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी है। बता दें इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आदिवासी समाज के कांग्रेस से मोह भंग होने से बस्तर सरगुजा ​जैसे संभाग में समीकरण बदल सकते हैं।

कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर दिया इस्तीफा कांकेर में मीडिया से बातचीत करने हुए अरविंद नेताम ने बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी मे पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button