छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CM भूपेश बघेल ने पाटन से की दावेदारी…ब्लॉक अध्यक्ष को दिए आवेदन

रायपुर/पाटन / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट से दावेदारी पेश कर ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंप दिए हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी को दिया है।

ता दें कि कांग्रेस में टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर दक्षिण विधानसभा से पहला आवेदन मिला है। सूत्रों के मुताबिक कन्हैया अग्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष को पहला आवेदन सौंपा है। उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट से दावेदारी की है। 2018 के चुनाव में भी दक्षिण सीट से ही कन्हैया अग्रवाल ने ताल ठोंकी थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button