Chhattisgarh CM Candidate : भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के रुप में ये है प्रबल दावेदार, जल्द लग सकती है मुंहर

Chhattisgarh CM Candidate: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की नई सरकार के मुखिया और उसके मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्यीय मंत्रीमंडल के गठन को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ गई है। राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी संशय है, क्योंकि भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था। राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के कई विधायकों के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।
इनमें से हो सकते हैं नई सरकार के मंत्री
छत्तीसगढ़ में मंत्री के प्रबल दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, भैयालाल राजवाड़े, पुन्नूलाल मोहिले, रेणुका सिंह, दयालदास बघेल, गोमती साय, विजय शर्मा शामिल है।
केंद्रीय नेताओं के बयानों से कई मायने
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर केंद्रीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर गौर करें तो ओपी चौधरी को लेकर चर्चा तेज है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में कहा था कि इस बार गरीब मां का लाल मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मीडिया से चर्चा में कल्पनाओं से विपरीत एक नया चेहरा आने की बात कही थी। गृह मंत्री अमित शाह ने भी रायगढ़ की सभा में पूर्व आइएएस ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी।
यूथ आइकान ओपी चौधरी रेस में आगे
चुनाव में यूथ आइकान रहे और ओबीसी के युवा व सशक्त चेहरे के रूप में ओपी चौधरी का नाम भी आगे रहा है। वे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें से किसी एक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम की मांग
छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे की भी मांग उठती रही है, ऐसे में सरगुजा संभाग से पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महिला मुख्यमंत्री के रूप में बस्तर से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार हैं।
अरुण साव के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को भी भाजपा को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा, क्योंकि भाजपा ने रमन सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों को ही इस चुनाव में भी अपना विकास रूपी मुद्दा बनाया था।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से राज्य के मुख्यमंत्री के पद को लेकर रायशुमारी की जा रही है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से बड़ा चेहरा हैं और साथ ही छत्तीसगढ़िया छवि के लिए भी जाने जाते हैं।
- भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले NIA का बड़ा एक्शन, जिला युवा कांग्रेस महासचिव गिरफ्तार
- ‘उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी’, पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी का खुला ऐलान
- सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत?: पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम
- दिनेश को अंतिम विदाई देने उमड़ा शहर : श्रद्धांजलि सभा में बोले सीएम साय- पाकिस्तान को भुगतना होगा इसका खामियाजा
- तेंदूपत्ता बोनस घोटाला : करोड़ों की हेराफेरी मामले में ACB-EOW ने किया है गिरफ्तार