छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG CRIME : पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो लाख रुपए कीमत की शराब ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में पुलिस ने 2 लाख रुपए कीमत की मध्य प्रदेश निर्मित गोवा शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब ले जाते नागपुर के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कुम्हारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मध्य प्रदेश निर्मित शराब का अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम के अलर्ट हुई। इसी दौरान पता चला कि मध्य प्रदेश से शराब गाड़ी भरकर रायपुर दुर्ग के रास्ते अलग-अलग जगहों तक पहुंचाई जा रही है। इस पर दुर्ग एसपी ने एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक केशव राम कोशले के नेतृत्व में एक टीम गठित की। उन्होंने अपने मुखबिर को अलर्ट किया।

गुरुवार को उन्हें पता चला कि एक सूमो गाड़ी में मध्यप्रदेश निर्मित शराब को भरकर दुर्ग लाया जा रहा है। टीम ने सूमो वाहन का पीछा कर उसे रोका। उसमें दो लोग सवार थे। उन्होंने अपना नाम आशीष बंसोड़ (24 साल) निवासी अमर नगर एमआईडीसी इंगना रोड नागपुर तथा शुभम बिसेन (20 साल) निवासी ओल्ड निल्डो एमआईडीसी इंगना रोड नागपुर बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 40 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। उसकी कुल कीमत 2 लाख 11 हजार 200 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से जब शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे तो कोई दस्तावेज नहीं दे पाए और न ही ये पता पाए कि इतनी मात्रा में शराब कहा ले जा रहे हैं। इस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button