छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

 भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद

भिलाई।  छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही संयंत्र की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

फिलहाल प्‍लांट में किसी की भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं मिली है। इस घटना से संयंत्र के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।आग की लपटें इतनी तेज हैं कि देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

 बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में भी भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शाप क्रमांक 2 के कास्टर क्रमांक 6 के वाटर और एयर टनल एरिया में आग लग गई थी। इस हादसे में चार ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button