छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर बाबू को एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मांगे थे 10 हजार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू मनोज तोंडेकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के लिए 10,000 रुपये की घूस मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने आरोपी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। ACB ने आरोपी से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button